विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के सोलन में पेड़ से लटका मिला युवक, कुछ दूरी पर अचेत पड़ी थी 21 वर्षीय युवती; सिर पर था हेल्मेट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 17 Mar 2026 11:14 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में सूर देवता मंदिर के पास एक युवक और युवती के शव संदिग्ध ...और पढ़ें

सोलन में युवत और युवती की संदिग्ध हालात में मौत हुई है।

सोलन में युवत और युवती की संदिग्ध हालात में मौत हुई है।

HighLights

  1. सोलन के परवाणू में युवक-युवती के शव मिले।

  2. युवक पेड़ से लटका, युवती हेलमेट पहने अचेत पाई गई।

  3. पुलिस आत्महत्या या साजिश के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परवाणू क्षेत्र के करालघाट में स्थित सूर देवता मंदिर के समीप एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट भोजनगर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस थाना परवाणू के प्रभारी और एसडीपीओ परवाणू भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, एक युवक पेड़ से लटका हुआ मिला, जबकि कुछ दूरी पर एक युवती हेलमेट पहने अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय याशिका लामा पुत्री राजू स्थायी निवासी नेपाल (वर्तमान में गौतम बुष विहार, देओंघाट) और 21 वर्षीय करण पुत्र लायक राम, निवासी गांव पदग्यानी, डाकघर कुमारहट्टी, जिला सोलन के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटनास्थल की गहन जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। एफएसएल की कार्यवाही पूरी होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

...सुसाइड या कुछ और

यह सुसाइड है या कोई साजिश पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पड़ताल में जुटी है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। 

यह भी पढ़ें: कुल्लू में पहाड़ी से गिरी दिल्ली के पर्यटकों की कार, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने; सड़क धंसने से हुआ हादसा 

यह भी पढ़ें: 'शिलाई में किसके संरक्षण में हुआ सैकड़ों पेड़ों का कटान', हिमाचल BJP अध्यक्ष ने पूछा, दोषियों को क्यों बचा रही सरकार?