Move to Jagran APP

सोलन की पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी का निधन

सोलन निर्वाचन क्षेत्र की पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी का रविवार देर सांय निधन होने से पूरे सोलन में शोक की लहर छा गई। कृष्णा मोहिनी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी आज पीजीआई चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका शव सोलन लाया जा रहा है और सोमवार को दोपहर दो बजे चंबाघाट स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह वर्ष 1993 व 199

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:22 AM (IST)
सोलन की पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी का निधन
सोलन की पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी का निधन

संवाद सहयोगी, सोलन :

loksabha election banner

सोलन की पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी का रविवार देर सायं निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थीं। पीजीआई चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका शव सोलन लाया जा रहा है और सोमवार दोपहर दो बजे चंबाघाट स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह 1993 व 1998 में दो बार सोलन से कांग्रेस की विधायक बनीं। उनके निधन पर सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मोहिनी सशक्त एवं सुलझी हुई नेत्री व कांग्रेस पार्टी की रीढ़ के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने दो बार बतौर विधायक सोलन की जनता की सेवा सच्चे दिल से की। उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में महिला कांग्रेस की प्रधान के रूप में भी एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व स्वजनों को इस क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सोलन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सोलन कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी सुरिद्र सेठी, कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट अमन सेठी, रोहित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, युकां नेता कसौली अजय सिंह कंवर, अशोक मैसी, जसप्रीत सिंह व विनेश धीर आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.