विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के सोलन में दो गुटों में झड़प, चाकू लगने से एक की मौत

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:39 AM (IST)

सोलन के गंज बाजार में शुक्रवार देर रात दो गुटों में हुई झड़प में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई।

हिमाचल के सोलन में दो गुटों में झड़प (फाइल फोटो)

हिमाचल के सोलन में दो गुटों में झड़प (फाइल फोटो)


HighLights

  1. सोलन के गंज बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प।

  2. झड़प में चाकू लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत।

  3. दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, सोलन। सोलन के गंज बाजार में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकू चल गए।

इस खूनी झड़प में पेट में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक कालका निवासी बताया जा रहा है। झड़प में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति के सिर पर चोट लगी है, जबकि दूसरे की अंगुनी कट गई है। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और चाकू किसने चलाया।