सनियो दीदग-मंडियाघाट के पाच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाएंगे दमखम
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिय हुआ है। वालीबॉल में संदीप कुमार, ऊंची कूद में महक कुमारी व लंबी कूद प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक जीत कर तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहन ने तीनों खिलाड़ियो के चयन पर डीईपी नीलम ठाकुर व पीईटी ओम प्रकाश चौहन को बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशा प्रकाश चौहन, दीदग पंचायत प्रधान बंदना ठाकुर, छोगटाली प्रधान रमेश चौहन, जयपाल ठाकुर, उपप्रधान सुरेंद्र चौहन ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। इसी वर्ष स्कूल से सौरव, ऋतिक, सक्षम, कर्ण राणा व हिमानी ठाकुर ने भी राज्यस्तर पर हुई प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट की दो छात्राओं का चयन अंडर-19 राष्ट्रीय हैंडबाल टीम के लिए हुआ है। डीपीआई रजनीश चौहन ने बताया कि 12वीं कक्षा की ज्योतिका व सोनिका का चयन मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 21 से 25 दिसंबर तक होनी वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्राओं के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य सीमा राणा ने बताया कि स्कूल की सात छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। यह प्रतियोगिता कागड़ा जिला के रैत में हुई थी। इसमें स्कूल की टीम उप विजेता रही थी। स्कूल की दो छात्राओं चयन राष्ट्रीय हैंडबाल टीम के लिए हुआ था।