अर्की में श्री राम कथा आज से
अर्की : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से अर्की नगर में 11 से 17 नवंबर तक श्रीराम का आयोजन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:25 PM (IST)
संवाद सूत्र, अर्की : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से अर्की नगर में 11 से 17 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती व्यास पीठ को सुशोभित करेंगी। संस्थान की हिमाचल प्रदेश की समन्वयक साध्वी संदीप भारती ने बताया कि कथा का यह कार्यक्रम सामुदायिक भवन मेन बाजार अर्की में रखा गया है। रविवार को वार्ड पांच स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रात: 10 बजे विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मेन बाजार अर्की, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, कलेड़ी मोहल्ला से होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। कथा का प्रतिदिन का समय दोपहर बाद एक से सायं चार बजे रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें