Move to Jagran APP

बद्दी की शिवानी ने किया प्रदेश का ऊंचा

बद्दी के वार्ड नंबर की होनहार बेटी शिवानी ने हिमाचल का नाम ऊंचा किया है। मिस इंडिया एशिया प्रतियोगिता में सै¨कड रनरअप रही है। प्रतियोगिता में देश भर की 52 सुंदरियों ने भाग लिया था। इसमें छोटे से कस्बे बद्दी से शिवानी ने यह मुकाम हासिल किया है। हरियाणा के करनाल की मनदीप पहले व यूपी की अनुष्का फ‌र्स्ट रनरअप रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 07:31 PM (IST)
बद्दी की शिवानी ने किया प्रदेश का ऊंचा
बद्दी की शिवानी ने किया प्रदेश का ऊंचा

ओमपाल ¨सह, बद्दी

loksabha election banner

बद्दी के वार्ड नंबर की होनहार बेटी शिवानी ने हिमाचल का नाम ऊंचा किया है। मिस इंडिया एशिया प्रतियोगिता में सेकेंड रनरअप रही है। प्रतियोगिता में देशभर की 52 सुंदरियों ने भाग लिया था। इसमें छोटे से कस्बे बद्दी से शिवानी ने यह मुकाम हासिल किया है। हरियाणा के करनाल की मनदीप पहले व उत्तर प्रदेश की अनुष्का फ‌र्स्ट रनरअप रही। दिल्ली में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में शिवानी ने हिमाचल की ओर से प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता को एक कंपनी करवा रही है। पहले चंडीगढ़ में इसके लिए ऑडिशन हुआ जिसमें शिवानी को मिस इंडिया के लिए चुना गया। दिल्ली में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में सभी सुंदरियों को विभिन्न प्रतियोगिता से गुजरना पड़ा। 52 में से टॉप 20 सुंदिरयां चयनित हुई जिसमें शिवानी भी शामिल रही। 20 सुंदरियों से मशहूर अभिनेत्री विपाशा बसु ने सवाल पूछे। इसमें उन्होंने शिवानी से पूछा कि अगर वह खिताब जीतती है तो वह महिलाओं के लिए क्या करेगी। उन्होंने बताया कि अगर वह जीतती है तो महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिवानी की इस सकारात्मक सोच के आधार पर उन्हें देश की टॉप थ्री सुंदरियों में शामिल किया गया। बद्दी से सोहन लाल ठाकुर की इस होनहार बेटी ने अपने माता पिता का नाम पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को आज के युग जागरूक होने की जरूरत है। महिला को अपने पैरों पर खड़ा होने की जरूरत है। शिवानी की उपलब्धि पर बद्दी में खुशी का माहौल बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.