विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सायरी पुलिस चौकी के कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव

By JagranEdited By:
Published: Wed, 24 Jun 2020 07:49 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 25 Jun 2020 06:15 AM (GMT+05:30)

पुलिस थाना कुनिहार के तहत सायरी पुलिस चौकी के स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

सायरी पुलिस चौकी के कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव
सायरी पुलिस चौकी के कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव

संवाद सूत्र, कुनिहार : पुलिस थाना कुनिहार के तहत सायरी पुलिस चौकी के स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला सोलन पुलिस सहित सायरी के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बीते दिनों तीन युवक दिल्ली से शिमला पहुंच गए थे। शिमला पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह बिना क‌र्फ्यू पास के ही शिमला पहुंचे थे और पुलिस के चंगुल से भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद सायरी पुलिस ने इन्हें पकड़ा था और वहीं पर संस्थागत संगरोध केंद्र में भेज दिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग जिला सोलन की टीम ने जब इनके सैंपल लिए तो इनमें से एक युवक कोरोना का पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद सायरी पुलिस चौकी के कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए थे। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।