साक्षी आश्रम में मां दुर्गा की मूर्ति प्रतिष्ठापित
कठनी ध्यान योग मां साक्षी आश्रम में मां दुर्गा की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 07:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, सुबाथू : कठनी ध्यान योग मां साक्षी आश्रम में मां दुर्गा की मूर्ति प्रतिष्ठापित और ज्वाला ज्योति विराजमान की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां साक्षी ने बताया कि इस आश्रम में माता ज्वाला की अखंड ज्योति हमेशा विराजमान रहेगी। आश्रम व मंदिर में चढ़ा अनुदान गरीबों के उत्थान व क्षेत्र के विकास में लगाया जाएगा। इस अवसर पर कठनी में महामाई का जागरण किया गया। मंदिर संचालक मा साक्षी ने क्षेत्र की सभी महिलाओं का आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें