धूमधाम से मनाई जाएगी राम नवमी : अमरदेव
देश में 490 वर्षों बाद राम मंदिर में राम नवमी का भव्?य आयोजन हिमाचल प्रदेश के सोलन में जिला में होने जा रहा है। अयोध्?या में राम मंदिर टूटने के बाद से अब तक देश में राम नवमी को बडे स्?तर पर नहीं मनाया गया है। जिला सोलन के कंडाघाट की पंचायत तुंदल में स्थित रामलोक में दुनिया के सबसे ऊंची राम परिवार की मूर्तियां स्?थापित की गई हैं। इस वर्ष ही राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हुआ है और पहली बार बडे स्?तर पर राम नवमी का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के संस्?थापक अमरदेव ने बताया कि पहली बार रामलोक मंदिर में पूरे दिन हवन यज्ञ का आयोजन होगा। संस्?थापक ने बताया कि साल में एक बार यह दिन आता है
जागरण संवाददाता, सोलन : देश में 490 वर्ष बाद राम मंदिर में राम नवमी का भव्य आयोजन सोलन में होने जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर टूटने के बाद से अब तक देश में राम नवमी को बडे़ स्तर पर नहीं मनाया गया है। जिला सोलन के कंडाघाट की पंचायत तुंदल में स्थित रामलोक में दुनिया के सबसे ऊंची राम परिवार की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस वर्ष ही राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हुआ है और पहली बार बडे़ स्तर पर राम नवमी का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के संस्थापक अमरदेव ने बताया कि पहली बार रामलोक मंदिर में पूरे दिन हवन यज्ञ का आयोजन होगा। संस्थापक ने बताया कि साल में एक बार यह दिन आता है जब पंचांग के पांच अंक योग, लग्न, गृह, बार और तिथि बराबर आते हैं। यह समय काफी शुभ माना जाता है, ऐसे समय में किए गए पूजा पाठ, कार्य, दान पुण्य से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस समय पर शिव माता पार्वती, काक भसुंडी, सप्तऋषि ग्रह, नक्षत्र, नाग, किन्नर, गंधर्व समेत अन्य श्रीराम परिवार के दर्शनों के लिए आते हैं। घरों में जलाएं दस दिए
मंदिर के संस्थापक अमरदेव ने कहा कि वह इस खास मौके पर इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। जो लोग शामिल नहीं हो सकते वह अपने घर में दरवाजों व खिड़कियों में दस दिए जलाएं। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। तुंदल स्थित रामलोक मंदिर एक ऐसा मंदिर है जहां राम परिवार की सभी मूर्तियां स्थापित हैं। यहां राम, लक्ष्मण, सीता, शत्रुघन, भरत, हनुमान की मूर्तियां स्थापित हैं। यह सभी मूर्तियां अष्टधातु से बनी हुई हैं। मंदिर में इस खास मौके पर देश भर के नेताओं, सांसद, मंत्रियों और विधायकों के आने के कयास लगाए जा रहे हैं। गौर हो कि मंदिर से प्रदेश के अनेकों मंत्रियों व विधायकों सहित बडी हस्तियों का नाता रहा है। ऐसे में रामनवमी के खास मौके पर कई लोगों को पहुंचने की संभावना बताई जा रही है।