राम मंदिर बनेगा तभी वोट मिलेगा : मुकेश
शिव सेना पंजाब ने केंद्र की भाजपा सरकार को सीधा सीधा निशाने पर लेते हुए कहा है कि पहले मंदिर का निर्माण और फिर वोट।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 06:33 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 06:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बद्दी : शिव सेना पंजाब ने केंद्र सरकार से स्पष्ट कहा है कि पहले राम मंदिर का निर्माण और फिर वोट देंगे। शिव सेना ने राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है। बद्दी में शिव सेना पंजाब के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि पहले राम मंदिर का निर्माण करो फिर केंद्र की सरकार को लोकसभा चुनाव के लिए वोट दिया जाएगी। उन्होंने कहा कि दशकों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकारें राजनीति करती आ रही हैं। राम के नाम पर भाजपा ने सत्ता का सुख भोगा और जब राम मंदिर के निर्माण की बारी आई तो न्यायालय पर सब कुछ छोड़ दिया, लेकिन अब राम मंदिर पर चल रही राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें