श्रीरेणुकाजी में निर्माणाधीन पुल की शटरिग गिरी, 6 मजदूर घायल
जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की थाना कसौगा पंचायत में शनिवार शाम को बडा हादसा पेश आया है। जिसमें दभुडी टिक्कर में लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन पुल की शटरिग गिरने से काम में जुटे 6 कामगार मलबे में दब गए। देर रात को हुए हादसे के बाद कडी मशक्कत के बाद दबे पांच मजदूरों को बाहर निकाला गया। जबकि एक मजदूर को रविवार तड़के
जागरण संवाददाता, नाहन : श्रीरेणुकाजी क्षेत्र की थाना कसौगा पंचायत के दभुड़ी टिक्कर गांव में लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से काम में जुटे छह मजदूर मलबे में दब गए। शनिवार देर रात हुए हादसे के बाद मलबे में दबे पांच मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर को रविवार तड़के निकाला गया।
घायलों को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया, वहां से तीन को नाजुक हालत में पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया। एक को पांवटा अस्पताल ले जाया गया है। रात को लेंटल डालते हुए यह हादसा हुआ है। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान कैलाश पुत्र राजेंद्र निवासी खुड़, कुशल पुत्र मोलू राम निवासी खुड़, हीरा सिंह पुत्र मोलू राम निवासी खुड़, रत्न सिंह पुत्र मिथू राम निवासी खाला क्यार, मदन सिंह निवासी पुत्र रत्न सिंह निवासी दभोडी टिककर, लच्छी राम पुत्र अलबेला सिंह निवासी डंडोह के तौर पर हुई है। इनमे से हीरा, कुशल सिंह और मदन को पीजीआई रेफर किया गया है।
सवाल उठ रहा है कि रात को लेंटल डालने की क्या आवश्यकता थी। एसएचओ नाहन मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, जेई और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीडी शर्मा ने बताया कि तीन मजदूरों को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया है। अन्य को यहीं उपचार दिया जा रहा है।