सोलन में पुलिस भर्ती आज से
सोलन के पुलिस लाईन में मंगलवार से हिमाचल प्रदेश पुलिस में पुलिस आरक्षी (पुरुष/महिला व पुरुष चालक) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। यह भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू होकर छह जुलाई तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया में पुलिस आरक्षी व चालक पदों के लिए 5316 महिला व पुरूष अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। पुलिस भर्ती के लिए हजारों युवाओं ने अप्लाई किया था जिसमें से 5316 जो अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्य पाए गए है। पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने
संवाद सहयोगी, सोलन : सोलन के पुलिस लाइन में दो जुलाई से प्रदेश पुलिस में पुलिस आरक्षी (पुरुष/महिला व पुरुष चालक) के पदों के लिए भर्ती शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया छह जुलाई तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया में पुलिस आरक्षी व चालक पदों के लिए 5316 महिला व पुरुष अभ्यर्थी किस्मत आजमाएंगे। पुलिस भर्ती के लिए हजारों युवाओं ने आवेदन किया थ। इसमें से 5316 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्य पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि योग्य अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन नंबर पर एसएमएस से सूचित कर दिया है। एडमिट कार्ड भी ई-मेल पर भेजे गए हैं और वह एडमिट कार्ड ईमेल से डाउनलोड कर सकते हैं। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार ऑनलाईन किया गया है जिससे अभ्यर्थियों को पुलिस की वेबसाइट पर ही उपलब्ध करवाया गया है।
पुलिस भर्ती में शरीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए 3784 पुरुष, 1456 महिलाएं व 76 पुरुष चालक के पदों के लिए भर्ती में भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगी। पहले दिन एक हजार पुरुष इसमें शामिल होंगे। तीन जुलाई को 1400 पुरुष, चार जुलाई को 1384 पुरुष, पांच जुलाई को 1456 महिलाएं पुलिस आरक्षी पद के लिए जबकि छह जुलाई को 1976 पुरुष अभ्यर्थी चालक पद के लिए भाग लेंगे। भर्ती में आन वाले युवाओं को आउटसोर्स पर खाने के स्टॉल लगेंगे जहां कम दाम पर खाना मिलेगा।
---------------
डीआइजी ने लिया तैयारियों का जाजया
भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआइजी सोलन पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन मैदान में भर्ती प्रक्रियाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।