Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती में एक हजार युवाओं ने बहाया पसीना

सोलन पुलिस लाईन स्थित मैदान में मंगलवार सुबह छह बजे से पुलिस आरक्षी पदों के लिए भर्ती रैली शुरू हुई। भर्ती के पहले दिन एक हजार युवाओं ने मैदान में शरीरिक दक्षता परीक्षा में खूब पसीना बहाया। भर्ती के पहले दिन सुबह छह बजे से पुलिस मैदान में युवाओं की भीड़ लग गई। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए 120 पुलिस कर्मचारी मैदान में डटे रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 06:38 AM (IST)
पुलिस भर्ती में एक हजार युवाओं ने बहाया पसीना
पुलिस भर्ती में एक हजार युवाओं ने बहाया पसीना

संवाद सहयोगी, सोलन : सोलन स्थित पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार सुबह छह बजे से पुलिस आरक्षी पदों के लिए भर्ती रैली शुरू हुई। पहले दिन एक हजार युवाओं ने मैदान में शरीरिक दक्षता परीक्षा में खूब पसीना बहाया। भर्ती के पहले दिन सुबह छह बजे से पुलिस मैदान में युवाओं की भीड़ लग गई। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए 120 पुलिस कर्मचारी मैदान में डटे रहे। भर्ती रैली के दौरान आईजी आसिफ जलाल, एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा व एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। इसमें पहली बार ऑनलाइन डाक्यूमेंट की प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी भी की जा रही है। प्रचंड गर्मी के बावजूद भी पुलिस मैदान में अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मैदान में युवाओं ने ऊंची कूद, लंबी कूद, सौ मीटर की दौड़, छाती का माप आदि शरीरिक दक्षता की परीक्षा दी।

loksabha election banner

5316 महिला व पुरुष अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

पुलिस भर्ती में शरीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए 3784 पुरुष, 1456 महिलाएं व 76 पुरुष चालक सहित 5316 महिला व पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया सुबह छह बजे से पुलिस लाईन स्थित पुलिस मैदान में शुरू हो रही है। पहले दिन एक हजार पुरूष अभ्यर्थियों ने अपना भाग्य आजमाया। आज 1400 पुरूष, चार जुलाई को 1384 पुरूष, पांच जुलाई को 1456 महिलाएं पुलिस आरक्षी पद के लिए जबकि छह जुलाई को 1976 पुरूष चालक पद के लिए भाग लेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सोलन में पुलिस आरक्षी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन शारीरिक दक्षता के लिए एक हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि सोलन के लिए इस बार 106 पदों के लिए 5316 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन योग्य पाए गए है। भर्ती प्रक्रिया सही ढंग से चले इसके लिए वीडियो रिकॉर्डिग के माध्यम से हर प्रक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.