परवाणू हिंसा में पांच और गिरफ्तार
यूनियन विवाद के चलते शहर में तोड़ फोड़ व दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को हिरासत में लिया है।
संवाद सूत्र, परवाणू : औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में हवा में गोलिया चलाने और तोड़फोड़ के मामले में पांच और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 10 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। तीन लोग पहले से गिरफ्तार हैं, जो पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस के हाथ बाजार की सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें कई लोग तलवारें लहराते नजर आ रहे हैं। पुलिस इन सभी लोगों की तालाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकतर लोग अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं।
पुलिस ने बताया कि तौहित अंसारी निवासी मकान नंबर 431 करखमंगोली कॉलोनी गेट तहसील व जिला पंचकूला हरियाणा, मनवीर निवासी पंचकूला, दिनेश चंद निवासी मंशा पंजाब, शंकी निवासी पंचकूला हरियाणा व ¨प्रस निवासी पंचकूला को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिन्हें बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी परवाणू वीर बहादुर ने बताया कि आरोपितों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। इनकी मदद से अन्य आरोपितों की पहचान की जाएगी।