हिमाचल: नालागढ़-रंडाला बस सेवा फिर से शुरू, 12 पंचायतों में खुशी का माहौल; कोरोना काल में हो गया था बंद
कोरोना काल में बंद हुई नालागढ़-स्वारघाट-गलौट-रंडाला बस सेवा को विधायक हरदीप बावा ने हरी झंडी दिखाकर दोबारा शुरू किया।
-1787055725782_m.webp)
नालागढ़–स्वारघाट–रंडाला बस सेवा फिर शुरू,12 पंचायतों को मिली राहत।
HighLights
कोरोना काल में बंद नालागढ़-स्वारघाट बस सेवा शुरू।
विधायक हरदीप बावा ने बस को हरी झंडी दिखाई।
12 पंचायतों के विद्यार्थियों, ग्रामीणों को आवागमन में राहत।
जागरण संवाद केंद्र, नालागढ़। कोरोना काल में बंद नालागढ़-स्वारघाट-गलौट-रंडाला बस सेवा को आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को विधायक हरदीप बावा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लंबे समय बाद बस सेवा बहाल होने से 12 पंचायतों के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों को राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा और जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा का सिलसिला आगे भी जारी रखा जाएगा।
विधायक ने रजवहन गांव में सड़क निर्माण को लेकर भी लोगों से भूमि विभाग के नाम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही संबंधित भूमि विभाग के नाम होगी, सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रजवहन के निर्माण कार्य के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर नालागढ़ एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक आखिल अग्निहोत्री, चीफ इंस्पेक्टर फतेह मोहम्मद, नालागढ़ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर, लूनस पंचायत प्रधान जयप्रकाश रनोट, उपप्रधान अमरनाथ, जुखाड़ी पंचायत प्रधान रीना देवी, बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, घड़ियांच पंचायत प्रधान रीता देवी, उपप्रधान रोहित शर्मा, नड की प्रधान सपना देवी, पूर्व प्रधान राम गोपाल शर्मा, सरवन कुमार, नथु राम, संजय शर्मा, सुरिंदर कुमार, मास्टर श्याम लाल, रमेश कुमार, राम लाल, अर्जुन कुमार, डा. किशन दत्त शर्मा, चमन लाल, पूर्व उपप्रधान प्रेम लाल, बीर सिंह, बलबिंदर सिंह, प्रेम लाल, विजय पाल, मोहन लाल व अन्य मौजूद रहे।
