शूलिनी विवि में मिल्खा ने किया स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का उद्घाटन
संवाद सहयोगी, सोलन : शूलिनी विवि में सोमवार को एथलीट मिल्खा सिंह ने इन्डोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्
संवाद सहयोगी, सोलन : शूलिनी विवि में सोमवार को एथलीट मिल्खा सिंह ने इन्डोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, जिसे उनके नाम मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पर रखा गया है। विवि में पहुंचने पर विवि के वीसी प्रो पीके खोसला, प्रो-वाइस चासलर अतुल खोसला ने मिल्खा सिंह का स्वागत किया। कॉम्पलेक्स मे लगे उपकरणों का भी मिल्खा सिंह ने अवलोकन किया। उन्होंने विवि परिसर में ही एक पौधा भी रोपा। इससे पहले भी विवि प्रशासन क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम पर स्टेडियम बना चुके हैं, जिसका उदघाटन भी युवराज सिंह ने किया था। मिल्खा सिंह ने विवि परिसर को देखकर कहा कि पढ़ाई के लिए इससे शानदार वातावरण नही हो सकता और बच्चे यहां पढ़कर बहुत अच्छा कर सकते है। उन्होने ओपन थियेटर में बच्चों के साथ संवाद भी किया। अपनी फिल्म के कुछ अंश देखकर मिल्खा सिंह रो पड़े और उस दौर को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि कोई मेहनत करे, तो उसके सामने कोई बाधा नही आ सकती। उन्होंने कहा कि अब उनकी आयु के कारण चलने फिरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।