विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के बद्दी में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, दो साथी गिरफ्तार

Published: Wed, 26 Aug 2026 11:04 PM (IST)

बीबीएन के लोदीमाजरा में एक टेक्सटाइल उद्योग में कार्यरत प्रवासी कामगार रवि कुमार की उसके दो साथी कामगारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

लोदीमाजरा में प्रवासी कामगार की पीट-पीटकर हत्या।

लोदीमाजरा में प्रवासी कामगार की पीट-पीटकर हत्या।

HighLights

  1. टेक्सटाइल उद्योग में कार्यरत प्रवासी कामगार रवि कुमार की हत्या

  2. दो साथी कामगारों सुनील और जय सिंह ने पीट-पीटकर मार डाला

  3. पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान रवि कुमार की मौत

जागरण संवाददाता, बीबीएन। लोदीमाजरा स्थित एक टेक्सटाइल उद्योग में कार्यरत प्रवासी कामगार रवि कुमार (23) पुत्र शिवनाथ, निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश की कथित तौर पर उसके दो साथी कामगारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को कंपनी के क्वार्टर में किसी बात को लेकर रवि की सुनील कुमार और जय सिंह के साथ कहासुनी हुई। आरोप है कि दोनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। रवि को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीजीआई से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना मानपुरा में बीएनएस की धारा 103 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।