पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लोईज फेडरेशन के आहवान पर राष्ट्रव्यापी हडताल पर एमईएस कसौली कर्मचारी संघ ने भी अपनी मांगो को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की। इसमें कर्मचारियों ले विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एमईएस कसौली कर्मचारी संघ ब्रांच सचिव सुनील दत ने बताया कि कर्मचारियों की हडताल में मजदूर संगठन इंटक भी शामिल रही। संघ के ब्रांच प्रधान नरेंद्र ठाकुर, ब्रांच सचिव सुनील दत्त, यूनियन के सदस्य नीलकमल, गुलाब ¨सह, संजीव, पवन, खेम ¨सह, मुख्य रूप से युवा इंटक जिला सोलन के अध्यक्ष मनमोहन कंवर और अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्रांच सचिव सुनील दत ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें है कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए, नए पदों को भरने की मंजूरी दी जाए व रिक्त पड़े पद तुंरन्त भरे जाए कर्मचारियों की मुख्य मांगे है।
संवाद सहयोगी, सोलन : ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर एमईएस कसौली कर्मचारी संघ भी मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गया है। संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों के लिए कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एमईएस कसौली कर्मचारी संघ के सचिव सुनील दत ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल में मजदूर संगठन इंटक भी शामिल रही। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगें है कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए, नए पदों को भरने की मंजूरी दी जाए व रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए। इस अवसर पर संघ के ब्रांच प्रधान नरेंद्र ठाकुर, ब्रांच सचिव सुनील दत्त, यूनियन के सदस्य नीलकमल, गुलाब ¨सह, संजीव, पवन, खेम ¨सह, मुख्य रूप से युवा इंटक जिला सोलन के अध्यक्ष मनमोहन कंवर और अन्य सदस्य मौजूद रहे।