Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्रियों से मिलेगा नालागढ़ उद्योग संघ

नालागढ़ उद्योग संघ के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि ना

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 10:06 PM (IST)
केंद्रीय मंत्रियों से मिलेगा नालागढ़ उद्योग संघ
केंद्रीय मंत्रियों से मिलेगा नालागढ़ उद्योग संघ

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ उद्योग संघ के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि नालागढ़-पिंजौर फोरलेन व बद्दी-चंडीगढ़ रेलवे लाइन का काम जल्द से जल्द से जल्द शुरू करवाने के लिए केंद्र सरकार को माग पत्र भेजे गए हैं। इन दोनों मागों को लेकर प्रतिनिधिमंडल भी केंद्रीय मंत्रियों से मिलेगा। उक्त शब्द उन्होंने ग्लेनमार्क फार्मा राजपुरा नालागढ़ में हुई नालागढ़ उद्योग संघ की बैठक में कहे। बैठक में उद्योगों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रदेश व केंद्र सरकार को माग पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि जो उद्योगपति प्रदेश में 20 साल से उद्योग चला रहे है, उन्हे हिमाचली प्रमाण पत्र दिया जाए। इस माग को मुख्यमंत्री व उद्योगमंत्री से भी उठाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह सभी पदाधिकारियों ने नालागढ़-बददी रोड़ पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों से उचित कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या से लोग, उद्योगपति व कर्मचारी बहुत परेशान हैं। बैठक में ईएसआइसी व नालागढ़ उद्योग संघ द्वारा पंजैहरा व सैणीमाजरा में खोली जाने वाली ईएसआइसी डिस्पेंसरियों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। बैठक में नालागढ़ उद्योग संघ का कार्यालय भवन बनाने के लिए सरकार से जमीन देने की माग की गई। इसी तरह उद्योगों पर लगाए गए आईडीसी, ईडीसी को समाप्त करने की माग की गई। इसी तरह क्षेत्र की सड़कों व नेशनल हाईवे नालागढ़-बददी की मुरम्मत करने की भी सरकार से माग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने नालागढ़-बद्दी-चंडीगढ़ के लिए एसी बस सेवाएं शुरू करने व नालागढ़-रोपड़-चंडीगढ़ के लिए शाम को सात से 10 बजे तक दो रूट आने के व दो रूट जाने के चलाने की भी माग की। बैठक में संघ के महासचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील सोनी, हरप्रीत सैणी, संगठन सचिव बी.एस. ठाकुर, परमल सिंह, नवल शर्मा, सुरेद्र कपूर, सुनील तनवर, कमलेश शुक्ला व सहायक प्रबंधक एनआइए राजिंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.