शिविर में जांचा 200 लोगों का स्वास्थ्य
इंस्टीच्यूट फोर गलोबल डवेलपमेंट संस्था की ओर से रडियाली पंचायत के दतोवाल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 04:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, नालागढ़ : इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट संस्था की ओर से रडियाली पंचायत के दतोवाल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच की गई। भोजिया डेंटल कॉलेज के डॉ. अभिजीत व उनकी टीम ने शिविर में सहयोग किया। संस्था के परियोजना अधिकारी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि उनका शिविर लगाने का उद्देश्य गरीब लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभी तक वह 25वां शिविर लगा चुके हैं। भविष्य में भी वह इसी तरह से शिविर लगाएंगे। पंचायत प्रधान इंदु ठाकुर ने कहा कि लोगों का मुफ्त में उपचार किया गया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य कमलेश भी उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें