ग्याणा में 300 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट ग्राम पंचायत ग्याणा एवं महिला मंडल ग्याणा के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमारहट्टी सोलन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
संवाद सूत्र दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट, ग्राम पंचायत ग्याणा एवं महिला मंडल ग्याणा ने महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमारहट्टी सोलन द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने 300 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। महिला मंडल ग्याणा की प्रधान यशु ठाकुर व सचिव सोनिया ठाकुर ने बताया कि लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। मरीजों को नि:शुल्क हेल्थ कार्ड भी बांटे गए। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से भूपेंद्र गांधी, संतोष, योगेश, अश्वनी, राधेश्याम, प्रदीप, अमरचंद, उमेश, महिला मंडल प्रधान ग्याणा यशु ठाकुर, प्रभादेवी, शीला ठाकुर, सोनिया ठाकुर, प्रीति, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, राम प्यारी, अनीता देवी, रीता देवी, रीना देवी, मीरा देवी, हीना देवी, रीना तथा शर्मिला आदि मौजूद रहीं।