नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने दिया इस्तीफा
नगर परिषद नालागढ़ में एक बार फिर सियासी हलचल मच गई है।
संवाद सूत्र, नालागढ़ : नगर परिषद नालागढ़ में एक बार फिर सियासी हलचल मच गई है। परिषद के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। मनोज वर्मा ने सोमवार को नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर को त्यागपत्र सौंपा। उनका कहना है कि उन्होंने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पार्षदों की गुटबाजी से नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष पद पर एक ही कार्यकाल में अब तीसरा अध्यक्ष देखने को मिलेगा। वर्ष 2016 में बनी नालागढ़ नगर परिषद के नौ पार्षदों में से अधिकतर काग्रेस समर्थित थे, लेकिन बहुमत होने के बावजूद काग्रेस यहां काबिज नहीं कर सकी। काग्रेस के दो गुटों में एक गुट लखविंद्र राणा का तो एक गुट हरदीप सिंह का था। हरदीप गुट के पार्षदों ने भाजपा व निर्दलीय पार्षदों को साथ लेकर महेश गौतम को अध्यक्ष बना दिया, लेकिन 27 फरवरी 2017 को पाच पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ उपायुक्त के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। पूर्व अध्यक्ष महेश गौतम ने 20 मार्च को बहुमत साबित करने से पहले ही अपने पद से इस्तीफादे दिया था। फिर जून 2017 को मनोज वर्मा बहुमत साबित कर अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। मनोज वर्मा और उनके साथी पार्षदों के बीच समयावधि को लेकर सहमति बनी थी, जिसके अनुसार अब मनोज वर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।