राजगढ़ शिक्षा खंड के कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राजगढ़ शिक्षा खंड में आनलाइन खंडस्तरीय कला उत्सव हुआ। इसमें नौ कलाअ
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ शिक्षा खंड में आनलाइन खंडस्तरीय कला उत्सव हुआ। इसमें नौ कलाओं पर आधारित प्रतियोगिताओं में राजगढ़ खंड के 11 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह विभिन्न प्रतियोगिताएं खंड परियोजना अधिकारी व प्रधानाचार्य ,राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ राजेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहान ने बताया कि एकल गायन में प्रथम स्थान नितेश राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ , द्वितीय स्थान अक्षित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान वैशाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेनियों दीदग, द्वितीय स्थान साक्षी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट, तृतीय स्थान नेहा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली ने पाया।
शास्त्रीय गायन के छात्र वर्ग में प्रथम स्थान मोहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगांव तथा छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान मुस्कान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगांव ने पाया। पारंपरिक लोकनृत्य में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान नमन ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेनियो दीदग, द्वितीय स्थान हेमंत चौहान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ने पाया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान इशिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनिया दीदग, द्वितीय स्थान काजल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर, तृतीय स्थान मुस्कान राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगांव ने पाया। शास्त्रीय नृत्य के छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान शगुन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाब्बन ने पाया। दृश्य कला त्रिआमी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में प्रथम स्थान विवेक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़, द्वितीय स्थान गौरव ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडिया घाट, तृतीय स्थान प्रियांश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगांव व अंकित राजकीय उच्च विद्यालय थेनाबसोत्री ने पाया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान निकिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडिया घाट ,द्वितीय स्थान सुहानी राजकीय उच्च विद्यालय थेना बसोत्री, तृतीय स्थान समृति राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ने पाया।
स्थानीय खिलौने एवं खेल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में प्रथम स्थान सरगम प्रकाश राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ , द्वितीय स्थान अनिकेत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडिया घाट ने पाया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान आस्था राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़, द्वितीय स्थान ऋषिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट ने पाया। दृश्य कला त्रिआयामी मूर्तिकला प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में प्रथम स्थान गौरव तथा छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पायल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ द्वारा प्राप्त किया गया।