गरुड़नाग, चुड़ावली व पमबड़ गांव में गैस सप्लाई शुरू
ग्राम पंचायत सरयांज के दूरदराज के गांवों गरुड़नाग, पमबड़ व चुड़ावली में 10 दिसंबर से गैस सप्लाई शुरू कर दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 04:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत सरयांज के गांवों गरुड़नाग, पमबड़ व चुड़ावली में 10 दिसंबर से गैस सप्लाई शुरू कर दी गई है। इसका शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि यह सप्लाई सरयांज तक ही आती थी, लेकिन अब करीब 19 वर्ष बाद ग्राम पंचायत के दूरदराज के क्षेत्रों में यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। सभी ग्रामवासियों ने इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार, रमेश ठाकुर व संत राम भारद्वाज का धन्यवाद किया है व खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मंच बाड़ीधार के अध्यक्ष संतराम भारद्वाज, ग्राम पंचायत सरयांज के पूर्व उपप्रधान कमलकांत, विजय शर्मा, शीला देवी, नीलम शर्मा, लीला देवी आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें