स्कूल निर्माण के लिए कोठी में किया भू-निरीक्षण
संवाद सूत्र कुनिहार लंबे इंतजार के बाद कुनिहार क्षेत्र के लोगों का अटल आदर्श विद्यालय निमा
संवाद सूत्र, कुनिहार : लंबे इंतजार के बाद कुनिहार क्षेत्र के लोगों का अटल आदर्श विद्यालय निर्माण का सपना साकार होता नजर आ रहा है। मंगलवार को शिक्षा व राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत कोठी में भूमि निरीक्षण किया गया।
एसडीएम अर्की के निर्देशों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन के उपनिदेशक रोशन जसवाल की अध्यक्षता में टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण में कोई भी आपत्ति नहीं जताई गई। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भी विद्यालय बनाने के लिए सहमति जताई।
इस मौके पर उपनिदेशक रोशन जसवाल, डिप्टी डीईओ चंद्र मोहन शर्मा, नायब तहसीलदार दौलत राम, लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता कुनिहार राजकुमार शर्मा, जेई पुनीत शर्मा, वन विभाग से शंकरलाल व संजीव कुमार, जल शक्ति विभाग के जगत राम, ग्राम पंचायत हाट कोट प्रधान सुनीता ठाकुर आदि मौजूद रहे।