Move to Jagran APP

इंटक चलाएगा सदस्यता अभियान

संगठन को संगठित करने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह अर्की में इंटक के पदाधिकारियों द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने की व राज्य अध्यक्ष बबलू पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्दी ही संगठन की ओर से एक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़े जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:06 PM (IST)
इंटक चलाएगा सदस्यता अभियान
इंटक चलाएगा सदस्यता अभियान

संवाद सूत्र, अर्की : संगठन को संगठित करने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह अर्की में इंटक के पदाधिकारियों विशेष बैठक जिला अध्यक्ष विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान राज्य अध्यक्ष बबलू पंडित भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्दी ही संगठन की ओर से एक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद कौशल ने अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में इंटक यूनियन को मजबूत करने पर बल दिया तथा आशा वर्कर यूनियन की जिला अध्यक्ष सपना ठाकुर ने भी आशा वर्कर्स की समस्याओं को राज्य अध्यक्ष के समक्ष रखा। राज्य इंटक अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रकार के कर्मचारियों के लिए चाहे वह सरकारी या गैर सरकारी किसी भी वर्ग से हो के लिए लड़ाई लड़ने का प्रण लिया। उन्होंने जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश शर्मा नालागढ़, रमन ¨सह उपाध्यक्ष, भरत भूषण उपाध्यक्ष, राजेश कुमार उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा उपाध्यक्ष, रितेश कुमार उपाध्यक्ष बद्दी, राजू खान उपाध्यक्ष नालागढ़, राम जी तिवारी उपाध्यक्ष बद्दी, वरिष्ठ सलाहकार देवराज शर्मा बद्दी साई, अमन ¨सह सलाहकार नालागढ़, रणवीर ¨सह सचिव नालागढ़, प्रवीण कुमार सचिव नालागढ़, शिव दयाल ¨सह सचिव बद्दी, दिला राम सचिव, पंकज कुमार, देवेंद्र, राज कुमार व पुष्पेंद्र को सचिव व विनोद कौशल अर्की को संयुक्त सचिव जिला सोलन बनाया गया। कृष्ण लाल, कपिल ठाकुर व संदीप ¨सह को संयुक्त सचिव जिला सोलन बनाया गया। बैठक में सेवादल राज्य सचिव सुरेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कपिल ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, दिनेश शर्मा, सुनील व आशा वर्कर प्रधान सपना ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.