इनरव्हील ने सम्मानित किए शिक्षक
संवाद सहयोगी, सोलन : इनरव्हील सोलन मिडटाउन ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किय
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सोलन : इनरव्हील सोलन मिडटाउन ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया। सामाजिक गतिविधियों की तरह ही लिटरेसी मिशन भी इनरव्हील सोलन मिडटाउन का महत्वपूर्ण अभियान है। इसके तहत स्कूलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए सामान भी दिया जाता है। इस आयोजन में प्रोजेक्ट चेयरमैन ऊषा ठाकुर, क्लब की सदस्य रेनु शर्मा, सुमन बट्टू, शेली पाहुजा, नीता अग्रवाल, राशि साहनी सुनीता अग्गरवाल, शगुन शर्मा, अलका वर्मा व अनु कौशल ने सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 17 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें