विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के बद्दी में ड्राइवर की एक गलती से जल गई दो कारें, गर्मियों में सोच समझकर पार्क करें गाड़ी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 20 Apr 2026 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2026 02:13 PM (IST)

गर्मी के मौसम में सोलन के बद्दी में एक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पार्किंग में खड़ी दो कारें जलकर ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कारों में भड़की आग।

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कारों में भड़की आग।

HighLights

  1. बद्दी में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से दो कारें जलीं।

  2. पार्किंग में खड़ी गाड़ियां कुछ ही मिनटों में खाक हुईं।

  3. गर्मी में बिजली ट्रांसफार्मर से दूरी पर गाड़ी खड़ी करें।

जागरण टीम, बद्दी (सोलन)। गर्मी के मौसम में कई बार वाहनों में आग लग जाती है। ऐसे में वाहन चलाते समय व उसे पार्किंग में खड़ा करते वक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश के सोलन में दो कारों के बीच अचानक आग भड़क उठी। बद्दी के वार्ड आठ स्थित बसंती बाग मार्केट में दोपहर के समय यह हादसा हुआ।

यह हादसा दोनों कार के ड्राइवर की एक गलती के कारण हुआ। यदि उन्होंने गाड़ी पार्किंग में खड़ा करते समय सावधानी बरती होती तो लाखों रुपये का नुकसान न होता। 

एक चिंगारी ने खाक की गाड़ियां

दोनों कारें पार्किंग में खड़ी थीं, जिनमें अचानक आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार पार्किंग के साथ ही लगे ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग से चिंगारी पास खड़ी कारों पर गिरी और देखते ही दोनों कारें आग की चपेट में आ गईं और कुछ ही मिनटों में जल गईं।

बरतनी चहिए सावधानी

गर्मी के दिनों में अकसर बिजली ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठने के मामले सामने आते रहे हैं, ऐसे में हमें प्रयास करना चाहिए कि गाड़ी विद्युत ट्रांसफार्मर से उचित दूरी पर लगाएं। इसके अलावा कई बार बिजली तार में स्पार्किंग होने पर भी आग लगने का भय रहता है, ऐसे में सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहती है।

दमकल टीम के पहुंचने तक हो चुका था नुकसान

लोगों ने तुरंत 112 व 108 नंबर पर सूचना दी। काल मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों वाहन जल चुके थे।

पंचकूला और देहरादून निवासी की कारें जलीं

ब्रेजा कार के मालिक पंडित मुरारी लाल निवासी सेक्टर-10 पंचकूला हरियाणा बद्दी-साईं रोड पर ज्योतिष सेवा का कार्य करते हैं। दूसरी कार रामकुमार विकास नगर देहरादून की है, जोकि एक कंपनी में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फर्जी RC सहित इंजन और चेसिस नंबर लगाकर बेच दी चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी, कैसे खुला राज?