विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय, सीएम ने लिया जनसभा का जायजा

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 18 Jan 2023 10:18 AM (IST)

Himachal भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अजय ठाकुर ...और पढ़ें

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर।

सोलन, जागरण संवाददाता। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अजय ठाकुर ने बताया कि उन्हें राहुल गांधी की तरफ से निमंत्रण पत्र आया है। वह यात्रा में शामिल होने के लिए पठानकोट पहुंच चुके हैं। अजय ठाकुर सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं व कबड्डी में बेहतरीन योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है।

सीएम ने टोल प्लाजा का दौरा किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को इंदौरा के निकट मानसर टोल प्लाजा का दौरा किया। साथ ही मलोट में राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा के स्थल का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आयोजन यादगार बने। इससे पहले मुख्यमंत्री ने काठगढ़ शिव मंदिर में पूजा की।

कई कांग्रेस नेता होंगे यात्रा में शामिल

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री डा. धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक व डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल समेत अन्य मौजूद रहे।