समय पर संतुलित भोजन से दूर होती हैं कई बीमारियां
अनियमित व असमय भोजन से बढ़ रही बीमारियों को उसी भोजन में थोड़े से बदलाव से दूर किया जा सकता है।
संवाद सूत्र, परवाणू : अनियमित व असमय भोजन से बढ़ रही बीमारियों को उसी भोजन में थोड़े से बदलाव से दूर किया जा सकता है। रविवार को पीआइए अध्यक्ष सुबोध गुप्ता की अध्यक्षता में माइक्रोटेक कंपनी ने नगर परिषद हॉल में एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें नेचुरल लाइफ स्टाइल संस्था ने प्राकृतिक तरीके से भोजन करने से होने वाले लाभ से परवाणू वासियों को अवगत कराया। संस्था के प्रतिनिधि आचार्य मोहन गुप्ता व पूजा बंसल के अनुसार शरीर को संतुलित आहार से किसी भी तरह के रोगों से बचाया जा सकता है। आचार्य ने बताया की भोजन में बदलाव व समय अनुसार करके हम अपने शरीर को ऐसी तमाम बीमारियों से दूर रख सकते हैं, जिनके लिए दवाएं खा रहे हैं। हमें सिर्फ इस बात का ज्ञान होना चाहिए की हमें अपने शरीर को कब और किस प्रकार का भोजन देना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक पेय व भोजन सामग्री बनाने की विधि व समय भी लोगों को बताया।
इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, डॉ. कश्मीरा सिंह, राजीव जैन, नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, पीआइए संचालक संदीप प्रभाकर, सुशांत शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, पवन गुप्ता, प्रवीण पुंज, अतुल शर्मा, सुधीर आदि मौजूद रहे।