यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व CM जयराम ठाकुर बोले- ऐसी तबाही कभी नहीं देखी, आपदा प्रभावितों को घर-जमीन मिले; इसके लिए लड़ेंगे लड़ाई
जयराम ठाकुर रविवार को सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के गांव साईं में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने ...और पढ़ें

HighLights
- इस नुकसान की पूरी भरपाई कोई सरकार नहीं कर सकती: जयराम
- पूर्व मुख्यमंत्री सौड़ी के प्रभावित माजरी व अन्य गांवों के बेघर हुए लोगों से भी मिले।
संवाद सूत्र, नालागढ़: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिनके सिर पर छत नहीं रही, उस हर प्रभावित को घर मिलना चाहिए। घर के साथ जिन लोगों की भूमि बह गई है, उन्हें जमीन दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। केंद्र सरकार से हिमाचल को जो भी सहायता आई है उसे हर प्रभावित तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ऐसी तबाही कभी नहीं देखी।
लोगों को ढांढस बंधाया
इस नुकसान की पूरी भरपाई कोई सरकार नहीं कर सकती। डेढ़ माह से पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हूं, मंजर देख रूह कांप जाती है। पता ही नहीं चलता कहां गांव थे, कहां सड़कें थीं। जयराम ठाकुर रविवार को सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के गांव साईं में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को ढांढस बंधाया और कहा कि केंद्र से मिलने वाली मदद का ज्यादा से ज्याद लाभ साईं गांव को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। केंद्र से 6000 मकान बनाने स्वीकृत हुए हैं।
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- 'हिमाचल अगले दस वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा'
इसका लाभ उन लोगों को देने का प्रयास किया जाएगा कि जिनके घर रहे ही नहीं। इस दौरान पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने सात पंचायतों में हुए नुकसान से नेता प्रतिपक्ष को अवगत करवाया। जयराम ठाकुर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद रूहानी सत्संग भवन साईं में आसरा लिए प्रभावितों से मुलाकात की।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सौड़ी के प्रभावित माजरी व अन्य गांवों के बेघर हुए लोगों से भी मिले। पौने दो किलोमीटर पैदल चल प्रभावित गांव पहुंचे जयराम दौरे के दौरान जयराम ठाकुर डबरा में गाड़ी खड़ी कर करीब पौने दो किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावित गांव सुनानी पहुंचे। वहीं, जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ से वाया सिसवां होकर बद्दी और साईं आना था।
आधा घंटा उनकी गाड़ी नवांनगर टी प्वाइंट के आसपास घूमती रही। एक बार तो वह टूटे हुए टोल बैरियर पुल के पास पहुंच गए। फिर मडांवाला में लोगों से पूछकर बरोटीवाला पहुंचे। वहीं से फिर रास्ता भटक गए और हरिपुर रोड की तरफ चले गए। गेट से फिर गाड़ी वापस की और बद्दी होते हुए साईं पहुंचे।
वहीं, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने आरोप लगाया कि कहा कि बद्दी पुलिस यहां के स्थानीय विधायक व सीपीएस को दो-दो एस्कार्ट लेकर घुमाती है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष को एस्कार्ट मुहैया करवाने में देरी कर दी, जो निंदनीय है।
