Move to Jagran APP

सरयांज का पहला जनरल हाउस 13 को होगा

ग्राम पंचायत सरयांज का वर्ष 2019 का पहला व महत्वपूर्ण जनरल हाउस 13 जनवरी को रखा गया है। ग्राम पंचायत सरयांज के सचिव मस्त राम ने बताया कि यहां महिला मंडल सरयांज की एक बैठक जो सरयांज रामलीला भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें महिलाओं को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी। महिला मंडल सरयांज की प्रधान नीलम सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत सरयांज द्वारा 13 जनवरी को आयोजित जनरल हाउस में मनरेगा में पडने वाले कार्यो का समायोजन किया जाएगा। मस्त राम सचिव ने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाए मनरेगा में अहम भूमिका निभा सकती है, उन्हे अपने जॉब कार्ड बनाने की सलाह दी और क्षेत्र में होने वाले विकास के लिए सहयोग दे। इस अवसर पर उन्होने पंचायत में स्वीकृत कुछ कार्यो की जानकारी भी दी, उन्होंने बताया कि बाडी में सामाजिक कार्य करवाए जा रहे है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 05:50 PM (IST)
सरयांज का पहला जनरल हाउस 13 को होगा
सरयांज का पहला जनरल हाउस 13 को होगा

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत सरयांज का वर्ष 2019 का पहला व महत्वपूर्ण जनरल हाउस 13 जनवरी को रखा गया है। ग्राम पंचायत सरयांज के सचिव मस्त राम ने बताया कि यहां महिला मंडल सरयांज की एक बैठक जो सरयांज रामलीला भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें महिलाओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। महिला मंडल सरयांज की प्रधान नीलम सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत सरयांज द्वारा 13 जनवरी को आयोजित जनरल हाउस में मनरेगा में पड़ने वाले कार्यो का समायोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होने पंचायत में स्वीकृत कुछ कार्यो की जानकारी भी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान लेख राम बंसल, पूर्व प्रधान निर्मला देवी तथा महिला मंडल सरयांज के सभी सदस्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.