केंद्र का कार्यकाल ठीक पर नहीं आया कालाधन
लोकसभा चुनावों में देश के नतीजे तो भविष्?य के गर्भ में छिपे हैं मगर प्रदेश की राजनीति में इस दफा दोनों पार्टियों की गुटबाजी से नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। यह बात बस में बैठे दो बुजुर्गों में चल रही थी। समय करीब चार बजे का था और बस अर्की से बाया भुमती होकर दयोथ की तरफ चल रही थी। बस में करीबन 25 के लगभग सवारियां बैठी थी और बुजुर्गों के पास एक सीट खाली थी। बातें सुनकर यहीं मैनें भी अपना चुनावी सफर शुरू कर दिया। दोनों बुजुर्गों किरपा राम और ओम प्रकाश की बातें चलती रही। किरपा राम ने कहा कि वर्तमान में मोदी की सरकार ठीक है लेकिन कांग्रेस अगर मोदी की टक्?कर का प्रत्?याशी मैदान में उतारे तो कुछ बात बनें। बहरहाल मोदी की सरकार बेहतर काम कर रही है। मैनें भी अपना परिचय दोनों को दिया। किरपा राम की उम्र 45 वर्ष की है जो शिमला के स्?थाई निवासी हैं और भुमती की तरफ रिश्?तेदारों के पास जा रहे थे। वहीं ओम प्रकाश ने बताया कि वह 4
-अर्की से योगेश चौहान की रिपोर्ट
-इलेक्शन ट्रेवल
दिन- शुक्रवार
-समय -शाम चार बजे।
-स्थान अर्की से दयोथ वाया भुमती।
अर्की बस स्टैंड पर शाम करीब चार बजे एचआरटीसी की बस खड़ी थी जोकि अर्की से दयोथ वाया भुमती जानी थी। बस में करीब 25 सवारियां थी। इस दौरान बस में दो बुजुर्ग बैठे हुए थे। उनके साथ दैनिक जागरण के संवाददाता भी बैठ गए। इस दौरान बुजुर्ग किरपा राम व ओम प्रकाश से बातें शुरू हो गई। बुजुर्गो ने कहा लोकसभा चुनाव के नतीजे तो भविष्य के गर्भ में छिपे हैं मगर प्रदेश की राजनीति में इस बार दोनों पार्टियों की गुटबाजी से नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। शिमला के स्थायी निवासी किरपा राम ने कहा मोदी की सरकार ठीक है लेकिन कांग्रेस अगर मोदी की टक्कर का प्रत्याशी मैदान में उतारे तो कुछ बात बनें। बहरहाल मोदी सरकार बेहतर काम कर रही है। लाधी गांव निवासी ओमप्रकाश ने इस बार तो स्पष्ट कुछ हो ही नहीं रहा। दोनों पार्टियों में जमकर गुटबाजी चल रही है। बस भुमती के पास पहुंची तो एक युवा से बातचीत शुरू हुई तो वह किसी को भी वोट नहीं देगा। मैं नोटा का बटन दबाउंगा। देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात की गई थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका। देश में रोजगार के कोई पर्याप्त साधनों की व्यवस्था नहीं है। आज युवा शक्ति पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद घर में बैठा है। केंद्र सरकार ने 15-15 लाख लाने की बात की थी वह पूरी नहीं हुई और अब राहुल गांधी बोल रहे हैं कि 22 लाख युवाओं को रोजगार देंगे।
बस में बैठी बुजुर्ग महिला कुलवंती देवी ने कहा बेटे को रोजगार देने वाली पार्टी के पक्ष में मतदान करूंगी ताकि परिवार का सही तरीके से पालन-पोषण हो सके। कुलवंती देवी ने बताया उनके दो बेटे हैं लेकिन दोनों अपने कामकाज कर रहे हैं। देश में नौकरियों की कमी है, इसलिए आज अधिकतर परिवार बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भेजने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हैं। मौजूदा सरकार ठीक है, मोदी सबके प्रिय नेता बनते जा रहे हैं और हिमाचल में राजा वीरभद्र सिंह का अपना महत्व है।