दिवाली पर जगमग हुए दाड़लाघाट के बाजार
उपमंडल दाड़लाघाट में दिवाली का पर्व उत्साह के साथ मनाया।
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : उपमंडल दाड़लाघाट में दिवाली का पर्व उत्साह के साथ मनाया। उपमंडल में सर्वत्र रोशनी की जगमग रही। घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। बाजारों में मिष्ठान और उपहार खरीदारी के लिए भीड़ रही। परिवार, जनमानस और राष्ट्र की मंगल कामना के लिए लक्ष्मी पूजन किया। एक-दूसरे को मिठाई बांटी। घरों, प्रतिष्ठानों को लाइटों से सजाया गया था। बाजार भी रोशनी से नहाए नजर आए। दाड़लाघाट चौक, पीएनबी मार्केट, चौधरी कांप्लेक्स, शिव मंदिर मार्केट व स्यार मार्केट दिवाली की जगमग रही। मिठाई, फूल, गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। मुख्य बाजार तक पैदल ही खरीदारी के लिए पहुंचना पड़ा। भीड़ के मद्देनजर वाहनों की पार्किंग दूर थी। मारुति, महिंद्रा व तपन शोरूम में भी दिवाली पर काफी गाड़ियां बिकी।