Move to Jagran APP

पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, अर्की (सोलन): दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान के तहत शुक्रव

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:16 PM (IST)
पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प
पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, अर्की (सोलन): दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान के तहत शुक्रवार को अर्की विधानसभा की पलोग पंचायत के मांजू गांव में पौधरोपण किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

loksabha election banner

उन्होंने बताया विकसित हो रहे देश व प्रदेश में तेजी से हुए वन कटान से बडे़ स्तर पर जलवायु परिवर्तन हो रहा है। परिवार के विकास के साथ हमें स्मृद्ध प्रकृति को भी सुरक्षित रखना होगा, अन्यथा परिवार भी संपन्न नहीं रह सकेगा। उन्होंने अर्जुन पौधे की विधिवत पूजा-अर्चना रोपित किया। मुख्य अतिथि ने पौधा लगाकर अर्की क्षेत्र दैनिक जागरण के अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद महिला मंडल, युवक मंडल सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने नाम के पौधे रोपित किए। साथ ही प्रण लिया कि वह अपने खान-पान के साथ इन पौधों के लिए समय-समय पर जल व सुरक्षा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य अतिथि रतन सिंह पाल ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत अर्की क्षेत्र सहित समस्त प्रदेश भर में पौधरोपण अभियान छेड़ा गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनेकों संस्थाएं और विभाग कार्य में जुटे हुए हैं। दैनिक जागरण का पौधरोपण अभियान अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो, विभागों, निजी कंपनियों को नेक कार्यो में हिस्सा लेना चाहिए। दैनिक जागरण का अभियान काफी सराहनीय है जो जागरूकता के साथ पौधरोपण का भी पग उठा रही है। अर्की में अभियान के तहत कुल 170 पौधे लगाए गए। इनमें अधिकतर पौधे दाडू, खैर, पीपल व अर्जुन के शामिल थे। वन विभाग अर्की की तरफ से मौजूद बीओ अर्की रेंज किशोरी लाल भारद्वाज व वन रक्षक मोहन लाल ने भी दैनिक जागरण के अभियान की सराहना की। किशोरी लाल ने कहा वह लोगों को अपने स्तर पर भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हैं और समय-समय पर स्वयं पौधरोपण करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी का सहयोग पौधरोपण के लिए उन्हें वन विभाग की तरफ से चाहिए होगा तो वह हर संभव मदद करेंगे।

------------

ये रहे मौजूद

पलोग पंचायत के बीडीसी सदस्य भराड़ीघाट क्वाड से दीपराम, योगराज शर्मा, जोगिंद्र, पंचायत प्रधान योगेश चौहान, उपप्रधान भूप चंद शर्मा, वार्ड सदस्य मनीष कुमार, राजिंद्र कुमार, तुलसी देवी, महिला मंडल मांजू की प्रधान सरस्वती देवी, सचिव गीता देवी, भगतराम शर्मा, दिलाराम शर्मा, मेदराम चौहान, तारा सिंह चौहान, भूपाल सिंह छेत्री, मनोहर सिंह, वनरक्षक विपिन चंदेल, महिलाएं, युवक मंडल मांजू के सदस्य व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.