Move to Jagran APP

स्व. अमित सिगला की प्रतिमा का किया अनावरण

औद्योगिक शहर बद्दी के क्योरटेक फार्मूलेशन उद्योग में सोमवार को समाजसेवी स्वर्गीय अमित सिगला की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उद्योग के एमडी सुमित सिगला ने इसका अनावरण किया। इस अवसर पर क्योरटेक परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि क्योरटेक ग्रुप के बद्दी में छह यूनिट काम कर रहे हैं। इनमें सैंकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इस ग्रुप की स्थापना स्वर्गीय अमित सिगला द्वारा की गई थी। अमित सिगला ने कैमिकल इंजीनियरिग के बाद उद्योग में कुछ सम

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:44 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:33 AM (IST)
स्व. अमित सिगला की प्रतिमा का किया अनावरण
स्व. अमित सिगला की प्रतिमा का किया अनावरण

संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक शहर बद्दी के क्योरटेक फार्मूलेशन उद्योग में सोमवार को समाजसेवी स्वर्गीय अमित सिगला की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उद्योग के एमडी सुमित सिगला ने इसका अनावरण किया। इस अवसर पर क्योरटेक परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। क्योरटेक ग्रुप बद्दी में छह यूनिट काम कर रहे हैं। इनमें सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इस ग्रुप की स्थापना स्वर्गीय अमित सिगला द्वारा की गई थी। अमित सिगला ने केमिकल इंजीनियरिग के बाद उद्योग में कुछ समय सेवाएं देने के बाद 2003 में क्योरटेक की पहली यूनिट स्थापित की। इसके साथ ही बद्दी को साफ व स्वच्छ बनाने का भी दायित्व लिया। अमित सिगला द्वारा हमेशा ही गरीब लोगों की मदद की गई। साल 2006 में एक सड़क हादसे में उनके निधन के बाद छोटे भाई सुमित सिगला ने उद्योग की बागडोर अपने हाथों में ली। आज क्योरटेक ग्रुप की छह इकाइयां बीबीएन में चल रही हैं। क्योरटेक के एमडी सुमित सिगला ने कहा कि आज स्वर्गीय अमित सिगला की पहली प्रतिमा का कंपनी परिसर में अनावरण किया गया है। बहुत जल्द बद्दी में उनकी दूसरी भव्य प्रतिमा का अनावरण किसी बड़ी हस्ती से करवाया जायेगा। अमित सिगला द्वारा जिस संकल्प के साथ बद्दी में औद्योगिक व सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत की गई उसे अंजाम तक पहुंचने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। अमित का परिवार आज चार पार्क व हजारों पौधों की देखरेख का जिम्मा उठा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.