Move to Jagran APP

नाहन कांगेस ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के राहुल गांधी पर दिए गए बयान के बाद बुधवार को नाहन ब्लाक कांग्रेस ने सड़कों पर उतर कर प्रर्दशन किया। नाहन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी की अध्यक्षता में भाजपा का विरोध प्रदर्शन करते हुये सतपाल सती का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और सतपाल सत्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:53 AM (IST)
नाहन कांगेस ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला
नाहन कांगेस ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के राहुल गांधी पर दिए गए बयान के बाद बुधवार को नाहन ब्लॉक कांग्रेस सड़कों पर उतर आई और शहर में जमकर प्रदर्शन किया। नाहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी की अध्यक्षता में भाजपा का विरोध प्रदर्शन करते हुए सतपाल सत्ती का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और सतपाल सत्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने सतपाल सत्ती के बयान की निदा की और कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसके लिए माफी मांगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सतपाल सत्ती के बयान पर कड़ा संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती के चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कंवर अजय बहादुर ने भी विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा को मर्यादा में रहकर चुनाव लड़ने की नसीहत दी। पार्षद राकेश गर्ग ने बताया कि चुनाव आयोग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार की खिसकता नजर आ रहा है। राफेल डील में पीएम मोदी 58000 करोड़ रुपये का घपला कर चुके हैं। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में झूठे दस्तावेज पेश किए हैं। वहीं, पार्षद कपिल गर्ग ने कहा कि आचार संहिता का केंद्रीय नेताओं द्वारा जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। मगर चुनाव आयोग उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बल्कि केंद्र की सरकार सरकारी एजेंसियों का प्रयोग बदले की भावना से करवा रही है। जिला महासचिव नरेंद्र तोमर ने अपने बयान में कहा कि देश व प्रदेश की जनता अब भाजपा के झूठे आश्वासनों से और वादों से ऊब गई है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जो झूठे हलफनामे दायर किए गए हैं। उन पर भी चुनाव आयोग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। इस दौरान जिला महासचिव नरेंद्र थापा, जिला कांग्रेस महासचिव हरिपाल वालिया, पार्षद अमृत कौर, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग सिरमौर अध्यक्ष गुरदयाल सिंह पनवर, पूर्व ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम ठाकुर, रणसिंह ऑफिस सेक्रेट्री मनीराम पुंडीर, अल्पसंख्यक विग फिरोज खान, विनीत पुंडीर सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.