Move to Jagran APP

वीरभद्र सिंह ने अर्की में किया प्रचार

लोकसभा चुनाव के चलते पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधानसभा के विधायक वीरभद्र सिंह ने जिला सोलन की दूरदराज पंचायत बेरल से रविवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए प्रचार अभियान शुरू किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:37 AM (IST)
वीरभद्र सिंह ने अर्की में किया प्रचार
वीरभद्र सिंह ने अर्की में किया प्रचार

संवाद सूत्र, कुनिहार : पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधानसभा के विधायक वीरभद्र सिंह ने जिला सोलन की दूरदराज पंचायत बेरल से रविवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। इसके बाद वीरभद्र सिंह ने बागा, नवगांव, दाड़लाघाट व डुमैहर में नुक्कड़ सभाएं करके प्रचार किया। वीरभद्र सिंह ने लोगो से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में कांग्रेस ने पूरे हिमाचल में समान रूप से विकास कार्य किए हैं। मेरे लिए हिमाचल व हिंदुस्तान एक हैं। कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश में स्कूल, कॉलेज खोलकर बच्चो को घर के नजदीक गुणात्मक शिक्षा देने का कार्य किया है। बेरल व मंडी क्षेत्र को जोड़ने के लिए पुल बनवाने के लिए करीब 10 वर्ष पूर्व डीपीआर बनवाई गई थी। इस कार्य में अभी तक हो रही देरी के कारण के बारे में जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते बेरल क्षेत्र के विकासात्मक कार्यो को प्रमुखता के साथ किया जाएगा।

loksabha election banner

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर, अर्की मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, अमर चंद पाल, सतीश कश्यप, जैनब चंदेल, नीलम रघुवंशी, उमा गर्ग, संजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.