Move to Jagran APP

अर्की कांग्रेस ने की समस्याओं पर चर्चा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक विश्रामगृह अर्की में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 08:02 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 08:02 PM (IST)
अर्की कांग्रेस ने की समस्याओं पर चर्चा
अर्की कांग्रेस ने की समस्याओं पर चर्चा

संवाद सूत्र, अर्की : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की बैठक विश्रामगृह अर्की में मेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन दीपक राठौर व अर्की कांग्रेस प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा भी उपस्थित रहे। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने पर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने अर्की क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। संपर्क मार्गो की खस्ताहालत पर चिंता जताई। निर्माण कार्य भी निम्न स्तर के हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री द्वारा अपने दाड़लाघाट के दौरे पर एक निजी स्कूल की कंप्यूटर लैब के लिए छह लाख की घोषणा पर एतराज जताया। सरकारी स्कूलों को यह राशि दी जानी चाहिए। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन दीपक राठौर, कांग्रेस प्रभारी चंद्रशेखर व प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.