चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस : चंद्र कुमार
केंद्र में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी तथा हिमाचल प्रदेश में भी लोस चुनावों में चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। यह बात पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने सोमवार को अपने निवास स्थान जवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक में कही।
संवाद सूत्र, जवाली : केंद्र में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी तथा प्रदेश में भी लोस चुनावों में चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। यह बात पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने जवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। जवाली की जनता मौजूदा विधायक की स्वचालित नीतियों से दुखी है। जवाली भाजपा के कई आला पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के पास जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं, क्योंकि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मलूक ¨सह राणा, महासचिव सु¨रद्र ¨छदा, बशीर मोहम्मद, कांग्रेस जिला संयोजक गुलशन कुमार, हरसर पंचायत प्रधान देशराज, जो¨गद्र ¨सह टिक्का, जो¨गद्र ¨सह, रशपाल ¨सह, प्रेस सचिव संसार ¨सह, संसारी, राज शहरिया, चंदू राम, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला परिषद भरमाड़ सुनील ¨डपल, प्रेम लता सहित अन्य भी मौजूद रहे।