छात्राओं का कोचिंग कैंप आज से होगा शुरू
संवाद सूत्र, नालागढ़ : जिला सोलन अंडर 19 गर्ल्स कोचिंग कैंप गुरु नानक पब्लिक स्कूल जगातखाना (ना
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 06:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, नालागढ़ : जिला सोलन अंडर 19 गर्ल्स कोचिंग कैंप गुरु नानक पब्लिक स्कूल जगातखाना (नालागढ़) में मंगलवार से शुरू होगा। कोचिंग कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिला कागड़ा के रैत में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सहायक एडीपीईओ सरला ठाकुर ने बताया कि कोचिंग कैंप 23 से 26 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर कोचे हेम कुमार शर्मा, सुभाष, संगति देवी, ममता, रश्मि पाठक, सुनीता ग्रोवर, अजय त्यागी, अमित, सुरेंद्र, गुरमीत, पम्मी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें