Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: 'कमल खरीदकर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं जनता...', CM सुक्‍खू ने बागियों पर कसा तंज

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 07:05 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्‍खू (CM Sukhu) ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्‍याशी हरदीप बावा के पक्ष में सीएम सुक्‍खू ने रैली की। वहीं सीएम सुक्‍खू ने बागी विधायकों पर भी तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि कमल खरीदकर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकोंं के साथ जनता नहीं है।

    Hero Image
    सीएम सुक्‍खू ने नालागढ़ में हरदीप बावा के पक्ष में की रैली (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, नालागढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) सोमवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे।

    उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर जनता को संबोधित किया और हरदीप बावा को विधानसभा के लिए चुनने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के काले कारनामों को भी जगजाहिर किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्दलीय विधायक इस्तीफा देकर विधायक का चुनाव लड़ रहे दोबारा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इतिहास में पहली घटना है कि निर्दलीय विधायक इस्तीफा देकर विधायक का ही चुनाव दोबारा लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी केएल बिके हुए व्यापारी हैं, उन्होंने 14 महीने सारे काम करवाने के बावजूद कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा है।

    पूर्व विधायक की नीयत में लालच है, इसलिए वह बिक गए। कमल खरीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता अब नहीं रहे हैं। वह बिके हुए विधायकों को भाजपा टिकट देने से निराश हैं।

    अनेकों चुनावी जनसभाओं को किया संबोधित

    मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के किरपालपुर, रामशहर, नंड, स्वारघाट व गुरुकुंड में कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप बावा के समर्थन में अनेकों चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी को धोखा देकर भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए थे।

    कांग्रेस के छह विधायक विधानसभा से रहे थे गैरहाजिर

    राज्यसभा चुनाव के अगले दिन बजट पास होना था, लेकिन कांग्रेस के छह विधायक विधानसभा से गैरहाजिर रहे। उन्होंने भाजपा को अपना ईमान बेच दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि केएल बिके के इस्तीफा देने से नालागढ़ का भाग्योदय हुआ है।

    य‍ह भी पढ़ें: New Criminal Laws: 'विपक्ष को विश्वास में नहीं...', तीन नये आपराधिक कानून पर क्या बोले कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह

    हरदीप बावा को जिताकर विधानसभा भेजिये इस विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदल दी जाएगी। बाबा का बताया हर जायज काम होगा। 10 जुलाई को अपनी ताकत को बचाने के लिए मतदान करें। यह उप चुनाव भाजपा ने जनता पर थोपा, क्योंकि आपने निर्दलीय विधायक को पांच साल के लिए चुनकर भेजा था।

    जनता की सेवा की राजनीति करता हूं: मुख्‍यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तुष्टिकरण की नहीं, जनता की सेवा की राजनीति करता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि यह चुनाव कांग्रेस व भाजपा के बीच नहीं, बल्कि बिके हुए विधायक व कांग्रेस के बीच है इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करें। केएल ठाकुर तो अपने क्रशर की एनओसी के लिए आज भी लगे हैं, उन्हें जनहित से कोई लेनादेना नहीं है। ज्यादा पैसों वालों की जल्दी बुद्धि भ्रष्ट होती है, केएल इसके उदाहरण हैं।

    नालागढ़ के विकास के लिए देना होगा वोट: हरदीप बावा

    कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप बावा ने कहा कि जब नालागढ़ की बात होती है तब सिर शर्म से झुक जाता है, क्योंकि यहां का विधायक भाजपा के हाथों बिका हुआ है। हमें इस दाग को धोकर यहां से कांग्रेस विधायक बनाना है। साढ़े तीन साल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, हमें नालागढ़ के विकास के लिए वोट देना होगा।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, शिमला में 25 पदों के लिए निकली जॉब वेकेंसी; इस दिन आयोजित किए गए इंटरव्‍यू

    नालागढ़ को बिकाऊ नहीं, टिकाऊ विधायक की जरूरत है। जनसभाओं के दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने पटका पहनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया।

    कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्‍मान: सीएम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, संजय अवस्थी, सुंदर ठाकुर, रामकुमार चौधरी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, वन निगम के चेयरमैन कैबिनेट रैंक केहर सिंह खाची, मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार कैबिनेट रैंक गोकुल बुटेल, चेयरमैन जोगिन्द्रा सहकारी बैंक मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष हुसन ठाकुर, मदन चौधरी, पंचायत प्रधान सरोज देवी सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।