वार्ड पांच में महा सफाई अभियान का आगाज
जहां लोग शासन प्रशासन चुनावों में व्यस्त है वहीं नगर परिषद ने शहर के हर वार्ड में सफाई अभियान छेड़ रखा है। इसी कडी में गुरुवार को नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा की अध्यक्षता में नप के वार्ड नंबर पांच में महा सफाई अभियान का आगाज किया गया। इसमें वार्ड पार्षद संदीप कुमार सचदेवा व मनोनीत पार्षद व शहरी बीजेपी अध्यक्ष तरसेम चौधरी भी शामिल थे। नप अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 1
संवाद सहयोगी, बद्दी : जहां लोग, शासन व प्रशासन लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं, वहीं नगर परिषद ने शहर के हर वार्ड में सफाई अभियान छेड़ रखा है। इसी कडी में वीरवार को नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा की अध्यक्षता में नप के वार्ड नंबर पांच में महा सफाई अभियान का आगाज किया गया। इसमें वार्ड पार्षद संदीप कुमार सचदेवा व मनोनीत पार्षद व शहरी भाजपा अध्यक्ष तरसेम चौधरी भी शामिल थे। नप अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 18 साल के शासनकाल में एक बार भी ऐसा महा अभियान नहीं चलाया गया, जबकि हमने तीन माह में अधिकांश वार्ड पूरे कर लिए हैं। नप अध्यक्ष ने कहा कि पूरे बद्दी शहर को गंदगी मुक्त बनाना हमारा प्रथम लक्ष्य है। इसके लिए संबधित टारगेट ग्रीन सफाई कंपनी के कर्मचारियों के अलावा गांववासियों को लेकर मैं सुबह से ही वार्ड में उतर पड़ता हूं।
शहरी भाजपा अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने बताया कि हर वार्ड का दौरा कर हम शहर को सुंदर कर रहे हैं। वार्ड पार्षद संदीप सचदेवा एडवोकेट ने कहा कि आज सफाई अभियान के दौरान वार्ड के प्रमुख चौराहो व गलियां साफ की गई तथा लोगों की समस्याएं भी सुनी गई।
टारगेट ग्रीन कंपनी के निदेशक सौरभ सिंह व आभा सिंह ने कहा कि हमारी पूरी टीम शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है।