यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजयुमो ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया
संवाद सूत्र अर्की भाजयुमो अर्की मंडल ने बुधवार को चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग का पुतला जलाया।

संवाद सूत्र, अर्की : भाजयुमो अर्की मंडल ने बुधवार को चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने अर्की बस स्टैंड तक रैली निकाल नारेबाजी भी की तथा भारतीय सैनिकों के साथ की गई बर्बतापूर्ण कार्रवाई की निदा की गई। कार्यकर्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि वह चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, विजय शर्मा, हेमराज ठाकुर, उपाध्यक्ष बृजलाल, विकास, राकेश, भूपेंद्र भारद्वाज, हरीश, नवनीत, चंदन, अनिल, सूर्यकांत, संजीव, प्रेम व मनोज मौजूद रहे।
