Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती में तीसरी बार फेल होने पर युवक ने निगल लिया जहर

हिमाचल में पुलिस भर्ती की परीक्षा में असफल रहने पर एक युवक ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:57 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:57 AM (IST)
पुलिस भर्ती में तीसरी बार फेल होने पर युवक ने निगल लिया जहर
पुलिस भर्ती में तीसरी बार फेल होने पर युवक ने निगल लिया जहर

नालागढ़, जेएनएन। हिमाचल में पुलिस भर्ती की परीक्षा में असफल रहने पर एक युवक ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के ढांग निहली गांव के 22 वर्षीय तरणजीत पुत्र राज कुमार ने दो बार पहले भी पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया।

loksabha election banner

इस बार शुक्रवार को जब रिजल्ट आया तो भी वह सफल नहीं हो पाया और उसने घर में रखी कीटनाशक दवा को निगल लिया। उस समय घर में कोई नहीं था। मां घास लेने खेत में गई थी। जब युवक की हालत खराब हुई तो उसे लोग नालागढ़ अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान जीत कौर के अनुसार युवक ने अस्पताल ले जाते समय असफल होने पर कीटनाशक निगलने की बात बताई थी। डीएसपी चमन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। उसके बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.