लोस चुनाव के लिए भाजयुमो ने बनाई रणनीति
भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल की बैठक शुक्रवार को दीपकमल कार्यालय सोलन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सोलन मंडल के अध्य्क्ष मुकेश शर्मा ने की। इसमें भाजयुमो सोलन जिला के अध्य्क्ष भरत साहनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी द्वारा दिये गए आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संवाद सहयोगी, सोलन : भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल की बैठक शुक्रवार को दीपकमल कार्यालय सोलन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सोलन मंडल के अध्यक्ष्ता मुकेश शर्मा ने की। इसमें भाजयुमो सोलन जिला के अध्य्क्ष भरत साहनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी द्वारा दिये गए आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें विशेष तौर पर युवा मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे महा अभियान वन बूथ ट्वेंटी यूथ को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। विशाल वैश को सोलन मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। अनुपम रत्न को उपाध्यक्ष, प्रवीण गुलेरिया को मुख्य प्रवक्ता, संदीप सोनी व राजू को सचिव और अमृत शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान बैठक में बीडीसी सदस्य व महामंत्री अभिषेक ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शिवम मित्तल, सोलन मंडल के आईटी प्रमुख नरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव कश्यप, सोलन मंडल उपाध्यक्ष ¨बदरू ठाकुर, मनोज ठाकुर, विपिन वर्मा, भूपेंद्र जगी, अनिल शर्मा, सचिव अजय कुमार, प्रेस सचिव हर¨जदर ¨सह, सुनील शर्मा, सत्यम गुप्ता, सोनू, प्रवक्ता संजीव शर्मा उपस्थित रहे।