Move to Jagran APP

आक्रोश रैली में नालागढ़ से जाएंगे 500 कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, नालागढ़ : कोटखाई प्रकरण व प्रदेश सरकार की नकामियों को लेकर भारतीय जनत

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Aug 2017 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 06:24 PM (IST)
आक्रोश रैली में नालागढ़ से जाएंगे 500 कार्यकर्ता
आक्रोश रैली में नालागढ़ से जाएंगे 500 कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, नालागढ़ : कोटखाई प्रकरण व प्रदेश सरकार की नकामियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा 11 अगस्त को सोलन में आक्रोश रैली निकालेगा, जिसमें युवा मोर्चा प्रदेश सरकार के कुशासन की पोल खोलेगा। रैली को लेकर भाजयुमो नालागढ़ की एक बैठक स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत साहनी ने की। भरत साहनी ने कहा कि आक्रोश रैली में नालागढ़ से करीब पाच सौ कार्यकर्ता शिरकत करेगे, जिसे लेकर तैयारिया शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लें। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं नालागढ़ अस्पताल में रिक्त पदों पर भी चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण सैणी, भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, ऋषभ शर्मा, नरेश चौधरी, बलविंद्र पाल, राहुल वर्मा, विक्की सैणी, हरविंद्र सिंह, कुलभूषण शर्मा, हितेश ठाकुर, निशात, सुरजीत, यशपाल शर्मा, नरवीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.