Move to Jagran APP

दस साल भाजपा सरकार का संकल्प लें कार्यकर्ता : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिदल ने कहा कि प्रदेश में आया राम गया राम की प्रथा को तोड़ना होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:25 AM (IST)
दस साल भाजपा सरकार का संकल्प लें कार्यकर्ता : बिंदल
दस साल भाजपा सरकार का संकल्प लें कार्यकर्ता : बिंदल

संवाद सहयोगी, बद्दी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने कहा है कि प्रदेश में आया राम गया राम की प्रथा को तोड़ना होगा। पांच साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा की इस मिथ्या को तोड़ना अब हमारा सभी का लक्ष्य होना चाहिए, तभी प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो सकेगा। डॉ. बिंदल यहां भाजपा की जिलास्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में मान-सम्मान दिया जाएगा। वहीं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि डॉ. बिदल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।

prime article banner

इस मौके पर विधायक परमजीत सिंह पम्मी, महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, पार्टी संगठन मंत्री पवन राणा, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, गोविद राम शर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, गोवंश आयोग के अशोक शर्मा, केएल ठाकुर, पुरुषोत्तम गुलेरिया मौजूद रहे। नड्डा का 27 को सोलन में होगा भव्य स्वागत

डॉ. राजीव बिदल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 27 फरवरी को भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला सोलन के पांचों मंडलों से काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत समारोह में शामिल होंगे। नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोलन जिला में आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK