15 हजार लोग करेंगे नड्डा का अभिनंदन : त्रिलोक
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सोलन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, सोलन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सोलन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। त्रिलोक जम्वाल मंगलवार को अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर सोलन भाजपा की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में तय किया गया कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक अभिनंदन समारोह की तैयारी होनी चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। समारोह में करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस दौरान नड्डा का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। भाजपा मंडल सोलन की बैठक मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय सोलन में हुई। इसमें समारोह को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया। इस मौके पर त्रिलोक जम्वाल ने कार्यकर्ताओं को 27 फरवरी को ठोडो ग्राउंड सोलन में सुबह 10 बजे एकत्रित होने के लिए कहा।
बैठक में पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, रीतू सेठी, मुकेश गुप्ता, नरेश गांधी, राजेश कश्यप, राकेश शर्मा, मीरा, आनंद कुमारी, शीला, पवन गुप्ता, भरत साहनी व नगर परिषद के पार्षद व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।