बूथ प्रभारियों को मजबूत करने की बनाई रणनीति
संवाद सूत्र, अर्की : ब्लॉक काग्रेस अर्की की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई
संवाद सूत्र, अर्की : ब्लॉक काग्रेस अर्की की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासचिव हिमाचल प्रदेश संजय अवस्थी व प्रभारी काग्रेस अर्की चंद्रशेखर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा व बूथ प्रभारियों को बूथ मजबूत करने की रणनीति बनाने की हिदायतें दी गई। बैठक में अर्की विधान सभा क्षेत्र से निर्मला देवी को उपाध्यक्ष एवम सुशील ठाकुर को उपाध्यक्ष प्रदेश काग्रेस सेवा दल का उपाध्यक्ष बनाने पर प्रदेश काग्रेस उपाध्यक्ष सुखविंदर ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया। बैठक में भाजपा की कार्यशैली पर हमला बोलते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा आयोजित जनमंच कार्यक्रम भाजपा की ओछी राजनीति को दर्शाता है। जैसे आम दिनों में रोजमर्रा के कार्य जो सभी अधिकारी कार्यालयों में रोज निपटाते है उन्हें एक मंच से निपटाने का दावा कर राजनीतिक फायदा लेने की घटिया राजनीति कर रही है। तथा आम जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है। बैठक के दौरान नगर पंचायत अर्की में अध्यक्ष पद के चुनाव हो चुके हैं, लेकिन अभी तक विजेता काग्रेस की प्रत्याशी को अध्यक्ष पद की शपथ नहीं दिलाई गई है। यह भाजपा द्वारा रच गया एक राजनीति से प्रेरित षड्यंत्र है। इससे लोगो को पंचायती कार्यो में परेशानी उठानी पड़ रही है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति ऐप से जुड़ने की जानकारी भी दी गई। बैठक में अर्की क्षेत्र के काग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।